गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026। सिद्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट की ओर ज्ञापन सौंपकर सिद्धार्थ विहार, विजयनगर लाइन पार क्षेत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की।
व्यापार मण्डल के अध्यक्ष वसीम अली ने बताया कि सिद्धार्थ विहार, विजयनगर गाजियाबाद का एक महत्वपूर्ण और तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है। यहां बालिकाओं के लिए केवल एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज है। इंटर के बाद उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है।
डिग्री कॉलेज न होने के कारण क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। सुरक्षा और आर्थिक कारणों से अनेक अभिभावक अपनी बेटियों को बाहर नहीं भेज पाते, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है।
उन्होंने विधायक से मांग की कि जनहित और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सिद्धार्थ विहार, विजयनगर क्षेत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना कराई जाए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय चोपड़ा ,संरक्षक बृजभूषण सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष कुमार, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अमन माथुर, उपाध्यक्ष नीलकमल, लीगल एडवाइजर एडवोकेट शैलेंद्र वर्मा , विनोद भट्ट , राहुल निमेष, डॉ खालिद चौधरी,सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें