रविवार, 12 जुलाई 2026

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितेश पाल

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद/ भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन BJMTU की कोर कमेटी ने गाजियाबाद के  नितेश पाल को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।BJMTU के महासचिव बैद्य देय द्वारा नियुक्ति पत्र  के अनुसार राजनगर, गाजियाबाद निवासी नितेश पाल को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। संगठन के पदाधिकारी द्वारा कहा गया है कि संगठन को मजदूरों के हितों के लिए मजबूत और सक्रिय बनाने में श्री पाल की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें