मंगलवार, 14 जुलाई 2026

रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद विकास ने कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर निज मोरटा में कम्प्यूटर लैब स्थापित की







                                 मुकेश गुप्ता    

गाज़ियाबाद, 14 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद विकास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज कम्पोजिट विद्यालय, शाहपुर निज मोरटा, गाज़ियाबाद में विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर लैब की स्थापना की गई। क्लब की ओर से विद्यालय में 6 कम्प्यूटर एवं कम्प्यूटर टेबल स्थापित किए गए, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रारम्भिक स्तर से ही कम्प्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन रो. संजय अग्रवाल द्वारा किया गया।

क्लब अध्यक्ष रो. कैलाश मंगला ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद विकास का इस वर्ष विशेष फोकस शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कम्प्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी की आवश्यकता है और यह कम्प्यूटर लैब विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

उन्होंने बताया कि यह सेवा परियोजना रो. विजय जिंदल एवं श्रीमती चम्पा जिंदल के सहयोग से सम्पन्न हुई। विद्यालय में स्थापित इस कम्प्यूटर लैब में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने का दायित्व श्रीमती अर्चना पंवार (एम.वी.ए. शिक्षिका) निभाएँगी, जिससे बच्चों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

इस अवसर पर रो. कैलाश मंगला एवं रो. कल्पना मंगला ने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुराधा शर्मा तथा सहायक गवर्नर रो. अनुराग अग्रवाल का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रो. विनीत माहेश्वरी, रो. अंजू अग्रवाल, रो. पुनीत गर्ग, रो. संजय गर्ग, रो. आलोक गर्ग, श्रीमती बबीता गर्ग, रो. आनन्द प्रकाश, श्रीमती दया गोयल, रो. कुलदीप कोहली, रो. जितेंद्र जैन, श्रीमती मधु जैन तथा रो. अतुल कुमार गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य, विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद विकास ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में जनहितकारी परियोजनाओं को निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें