हापुड़, 8 जुलाई 2026:। रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “ऑक्सीजन ड्राइव – Go Green, Breathe Clean” का सफल आयोजन जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, आनंद विहार, हापुड़ में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी जे. के. गौड़ (AKS) एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन दीपक अग्रवाल (DDZ) की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों एवं रोटरी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का वृक्षारोपण में योगदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों, उनके परिवारजनों, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के इंटरैक्टर्स (Interact Club) एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए "Let's Plant Hope, Let's Plant Life" के संकल्प को दोहराया।
इस अभियान के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन मीनू त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर रोटेरियन निधि जैन, रोटेरियन धनेश, रोटेरियन विनीत अग्रवाल, रोटेरियन संजय त्यागी, रोटेरियन ए.के. वर्मा, रोटेरियन एच.के. जोशी, रोटेरियन ऊषा गौड़, रोटेरियन सुरेंद्र शर्मा, रोटेरियन प्रवीण शर्मा एवं रोटेरियन वरुण गौड़ सहित रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के अन्य पदाधिकारी, सदस्यगण एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता के साथ हुं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें