वन महोत्सव का शुभारंभ, 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सभी वार्डों में होगा पौधारोपण
*विजयनगर में विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी हो रहा है बड़े स्तर पर काम---महापौर*
*मियावकी पद्धति से 388961 पौधों को सफलता पूर्वक बनाया गया वृक्ष--नगर आयुक्त
गाजियाबाद । नगर निगम ने 1 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत की गई है जिसके क्रम में महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विजयनगर आर्मी लैंड में पौधारोपण किया गया मौके पर विजयनगर क्षेत्र के पार्षद तथा निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे, लगभग 9 एकड़ भूमि पर एक लाख से अधिक पौधे लगाने की शुरुआत की गई है, महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित पार्षदों तथा अधिकारियों को भी पेड़ लगाने के लिए कहा गया, सभी ने पेड़ लगाए पौधारोपण कि श्रृंखला को बढ़ाते हुए शहर के अनेकों क्षेत्र में वार्डों के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
गाजियाबाद नगर निगम 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मना रहा है जिसमें शहर के 100 वार्डों में पौधारोपण किया जाएगा शासन द्वारा दिया गया लक्ष्य 1 लाख 8000 को पूरा किया जाएगा, महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा विजयनगर से पौधारोपण की शुरुआत की गई शहर वासियों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया गया ।
महापौर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विजयनगर क्षेत्र में विशेष रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं इसके अलावा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भी बड़े स्तर पर कार्य चल रहे हैं जिसमें आर्मी लैंड लगभग 48 एकड़ भूमि पर 6 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे इसी श्रृंखला में आज पौधारोपण की शुरुआत की गई है 9 एकड़ भूमि पर एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, विजयनगर के उपस्थित पार्षदों द्वारा विजयनगर के वार्डों में हो रहे विकास कार्य और वृहद प्लांटेशन के लिए महापौर तथा नगर आयुक्त का धन्यवाद किया गया ।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अब तक लगभग 17 स्थान पर गंदगी हटाकर प्लांटेशन का कार्य किया गया है मियावकी पद्धति से 388961 पौधों को सफलतापूर्वक वृक्ष बनाया है जिसके क्रम में हर्ष इंडस्ट्रियल एरिया मोहन नगर, पाइप मार्केट साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया मोहन नगर, साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया विजयनगर, सिद्धार्थ विहार विजय नगर, रक्षा राइफल आर्मी ग्राउंड विजय नगर, रईसपुर कवि नगर, लोहा मंडी पुलिस स्टेशन कवि नगर, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया कवि नगर, महर्षि दयानंद पार्क, इंदिरापुरम कनवानी ब्रिज एरिया, साइन उपवन में गंदगी हटाकर पौधे लगाए गए जो कि जनहित में पर्यावरण सुधार का कार्य कर रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत वन महोत्सव के क्रम में पौधारोपण सभी वार्डों में प्रारंभ हुआ है जिसमें विजयनगर में बृहद प्लांटेशन किया जाएगा, पौधों को वृक्ष बनाकर निगम शहर की वायु गुणवत्ता सुधार का प्रयास कर रहा है, नगर आयुक्त द्वारा सघन प्लांटेशन के लिए योजना के क्रम में रफ्तार से कार्य करने के निर्देश प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज को दिए गए, मौके पर वरिष्ठ प्रभारी उद्यान नरेंद्र कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे ।
प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शासन के लक्ष्य की पूर्ति के क्रम में प्लांटेशन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज की गई है, इसके अलावा भी आर्मी लैंड तथा निगम की रिक्त भूमि, सेंट्रल वर्ज, पार्को में प्लांटेशन किया जाएगा, वन महोत्सव एक सप्ताह चलेगा जिसमें शहर को वृहद प्लांटेशन के लिए भी जागरूक किया जाएगा, फलदार छायादार पौधे लगाए जाएंगे, मौके पर महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा मालियों को भी सम्मानित किया गया ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें