विधायक संजीव शर्मा से समस्या का समाधान कराने की
मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । दो दिन से हो रही लगातार बारिश से आवास विकास एवं परिषद की सिद्धार्थ विहार योजना के ब्रहमपुत्र एनकलेव सेक्टर 10 हर वर्ष की भांति पानी पानी हो गई यह सब अधिकारियों की अनदेखी के कारणों से हो रहा हैं । अधिकारियों को निरक्षण करने तक समय नहीं वे केवल ऐसी बैठकर कागजात निपटाने मे लगे हुए। यही नहीं परिषद के अधिकारियों ने पूरे सिद्धार्थ विहार के जगंलों मे नाले बना डाले लेकिन उन्हें ब्रहमपुत्र एनकलेव नहीं दिखाई दिया।बरसात के कारण फलैटों के लेटरों मे दरार आ गई छज्जे गिर रहे उस तरफ धयान नहीं है।
* सेक्टर 9 आज रात गौकुलधाम सोसायटी में पार्क के मंदिर के सामने गली में छज्जा गिरने से ऐसी का आउटडोर टूट गया।
* जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 8 पूर्व ब्रहमपुत्र एनकलेव के निवासियों को परिषद ने कब्जा दिया था आज स्थिति यह है मकान गिरने को तैयार है कई कई बार आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय व लखनऊ मुख्यालय तक स्थिति को अधिकारियों से अवगत कराया लेकिन उनके कानों पर आज तक जूं नहीं रेगीं । सेक्टर 10 मे हाल यह हैं लोगों घरों से निकलना धूभर हो रहा है। लोगों का कहना है है अधिकारियों ने जंगल में नाले बना दिए जहां लोग निवा कर रहे हैं वहां आज तक नाला नहीं बनाया पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने विधायक संजीव शर्मा व आवास आयुक्त बलकार सिंह तथा अधिक्षण अभिंयता अजय मित्तल से पानी निकासी का समाधान कराने की मांग की है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें