सोमवार, 13 जुलाई 2026

स्वतंत्र प्रभार नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति ने सिविल डिफेंस के वार्डन और स्वयंसेवकों से संवाद किया

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड विभाग उ. प्र.धर्मवीर प्रजापति ने आज 13 जुलाई 2026 को हिंदी भवन गाजियाबाद में अपने बहुमूल्य समय में से समय निकाल कर सिविल डिफेंस के वार्डन और स्वयंसेवकों से संवाद  करने की एक अनूठी पहल की है जिस के लिए उनको साधुवाद।

डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह एवं चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने पुष्प गुच्छ और पौधा मंत्री को दे कर  उनका  विधिवत  स्वागत किया।सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद त्रिपाठी  और होम गार्ड कमांडेंट अमित कुमार वर्मा का भी  पुष्प गुच्छ और पौधा दे कर स्वागत किया।

डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह ने मुख्य अतिथि मंत्री और मंचासीन सभी अधिकारियों का अपनी वाणी से स्वागत किया।

सहायक डिप्टी कंट्रोलर नेम सिंह ने मंत्री के संक्षिप्त जीवन से समस्त वार्डन/ स्वयंसेवकों  को परिचित कराया।

डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह और चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व में  खचाखच भरे हिंदी भवन में करीब 400 से अधिक वार्डन/ स्वयंसेवकों  को  माननीय मंत्री  के आशीर्वचन सुनने का अभूतपूर्व अवसर मिला ।

 मंत्री ने अपने  कुछ संस्मरण  सब के साथ साझा किए। कारागार मंत्री के रूप में कैदी महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों के लिए जेल में शिक्षा के लिए टीचर्स का प्रबंध कर दिया। अंग्रेजों के समय के बने जेल मैनुअल को बदलने का भी विशेष कार्य किया  जिस से कई उम्रकैदियों को  इस का फायदा मिला। कैदियों के साथ संवाद कर के उनके भविष्य बदलने का भी प्रयास किया और बहुत से खूंखार कैदियों का मन भी बदल गया ।  6000 हजार से अधिक गरीब कैदियों को जुर्माने की राशि न होने के कारण कैद में रहे  कैदियों को आर्थिक सहायता कर उनको कैद से रिहा करवाया। होम गार्ड को 5 लाख तक का कैशलेस मेडिकल बीमा भी उपलब्ध करा दिया और इसके साथ साथ होम गार्ड को कहीं भी हों  दुर्घटना के समय अनुग्रह राशि 5 लाख और बैंक के द्वारा 35 लाख की अनुग्रह राशि और उपलब्ध करा दी। मंत्री ने सिविल डिफेंस के वार्डन/ स्वयंसेवकों को बहुत सारे सुझाव दिये जिस से समाज में सिविल डिफेंस की एक अलग पहचान बन जाएगी आप के कार्यकाल में प्रदेश के सभी जिलों में सिविल डिफेंस की स्थापना  संभव हो सकी। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद त्रिपाठी ने भी अपने आशीर्वचन में सिविल डिफेंस गाजियाबाद की तारीफ की और मंत्री का भी आभार  प्रकट किया कि आप ने अपना बहुमूल्य समय वार्डन/ स्वयंसेवकों के संवाद के लिए दिया।

सिविल डिफेंस गाजियाबाद के डिवीजनल वार्डन सुधीर कुमार, ए के ठाकुर, सुजीत कुमार प्रसाद, दीपक अग्रवाल , हर्ष वर्मा ने मंत्री के समक्ष वार्डन/ स्वयंसेवकों के मन की भावना से भी अवगत कराया 

26 जनवरी  2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड में  सिविल डिफेंस गाजियाबाद की टुकड़ी के  में शामिल सभी वार्डन को प्रशस्ति पत्र मंत्री अपने करकमलों से प्रदान कर सब का उत्साहवर्धन किया।

बी जे पी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर  माननीय मंत्री का स्वागत किया। बी. के. शर्मा ने भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

डिप्टी कंट्रोलर अनुराधा सिंह और चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने मंत्र को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया 

सहायक डिप्टी कंट्रोलर नेम सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और स्टाफ ऑफिसर राजेंद्र शर्मा  ने होम गार्ड कमांडेंट अमित कुमार वर्मा  को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अंत में चीफ वार्डन ललित जायसवाल  ने मुख्य अतिथि मंत्री और समस्त मंचासीन अधिकारियों और सभागार में उपस्थित बी जे पी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ सभी वार्डन स्वयंसेवकों/का  विधिवत धन्यवाद दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें