गाजियाबाद । प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी कांग्रेस जनों को वर्षा के रूप में प्राप्त हुआ कांग्रेस की "सद्बुद्धि पदयात्रा", अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध में उठाई पूरे उत्तर प्रदेश में आवाज उठाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अहवन पर जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद वीर सिंह जाटव के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध तथा दोषियों को सद्बुद्धि करने की कामना को लेकर "प्रभु श्रीराम से गुहार लगाई सद्बुद्धि पदयात्रा" का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एकत्र होकर जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी के द्वारा सद्बुद्धि पदयात्रा दुर्गा भाभी चौक, नवयुग मार्केट, से शुरू होकर चोपला बाजार स्थित चोपला मंदिर, घंटाघर होते हुए गुड़ मंडी स्थित हनुमान मंदिर पहुँची।
पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में हुई तेज वर्षा को कांग्रेसजनों ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मानते हुए पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं जोश के साथ यात्रा जारी रखी। कार्यकर्ताओं ने भगवान जयसियाराम के जयघोष एवं धार्मिक भावनाओं के साथ यात्रा को सफल बनाया।
हनुमान मंदिर में पहुँचकर सभी कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं हनुमान आरती की। इसके उपरांत प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि अयोध्या श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में यदि किसी प्रकार की चोरी अथवा अनियमितता हुई है तो उसके दोषियों को सद्बुद्धि प्रदान करें, उन्हें उनके कृत्यों का उचित दंड मिले तथा भविष्य में किसी भी रामभक्त की आस्था के साथ खिलवाड़ न हो।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में किसी भी प्रकार की अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष श्री वीर सिंह जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनभावनाओं, धार्मिक आस्था और पारदर्शिता के पक्ष में खड़ी रही है। श्रीराम मंदिर देशवासियों की आस्था का केंद्र है और उसकी पवित्रता एवं मर्यादा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव पूर्व मंत्री सतीश शर्मा पूर्व प्रत्यशी पुष्प रावत पूर्व पृथ्वी विधानसभा प्रत्याशी शशि भूषण शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा हाजी खुर्शीद अली कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुशील शर्मा रूबी मलिक सीमा नजमीन हरेंद्र बाबा राजू शर्मा अमित शर्मा अमित बंटी आचार्य विकास त्यागी हरपाल सिंह कंचन वर्मा रवि सूर्य यश कौशिक बाबूराम शर्मा राजकुमार शर्मा इरफान नेताजी अनवर कुरेशी आबिद अली श्याम पोरवाल पन्नालाल शर्मा राजीव शर्मा जगतार सिंह भट्टी अब्दुल कादिर हाफिज सलमानी शिवानी चौधरी पुनीत लो विनोद त्रिपाठी रियाज सैफी अजय शर्मा अनु मलिक रिजवान मलिक आशुतोष गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी द्वारा खाबर प्रेषित की जा रही है आदि सैकड़ो प्रभु श्री राम के कांग्रेस भक्ति मौजूद थे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें