शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल में "हैप्पी अर्थ" कैंपेन का भव्य आयोजन

 


                               मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल में हैप्पी अर्थ  कैंपेन का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में  "हमारी मंच संचालिका ने चेयरपर्सन श्रीमती आँचल गोयल जी का प्रेरणादायक संदेश सभी विद्यार्थियों तक पहुँचाया"।

"विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल मैम कैप्टन डॉ. दिनिशा भारद्वाज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पृथ्वी के महत्व और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला"।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पानी बचाने, बिजली का सही उपयोग करने और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया। सभी ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि पृथ्वी केवल हमारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी धरोहर है, इसलिए इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

 प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें