शक्ति प्रर्दशन हैं स्वागत समारोह?
गाजियाबाद । क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का शहर विधानसभा में प्रथम आगमन पर गंगा जल गेस्ट हाउस, प्रताप विहार में शहर विधायक संजीव शर्मा के सानिध्य में बुधवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपाई जनता की परेशानियों को भूल कर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने मे लगे रहे। इस दौरान आने जाने वाला रास्ता जाम कर दिया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। नवाब सिंह नागर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को नई गति देने का संकल्प लिया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष का शहर विधानसभा में प्रथम आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव एवं उत्साह का विषय है। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर पप्पू पहलवान, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, राम अवतार जिंदल एवं विधानसभा के सभी पार्षद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
जहां एक और भाजपाई क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने व शक्ति प्रर्दशन दिखाने में रगे रहे वहीं लोग नए बस अड्डे से एन एच 9 को जाने वाला रास्ता पर लगे जाम से परेशान हो गए।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें