*वार्ड संख्या 01 विजयनगर, वार्ड संख्या 100 वसुंधरा से हुई स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की शुरुआत*
गाजियाबाद । नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम स्ट्रीट डॉग्स की समस्या के समाधान को लेकर तेजी से कार्य कर रहा है जिसमें स्ट्रीट डॉग्स में रेबीज टीकाकरण तथा बध्याकरण की कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नगर निगम पहला नगर निगम है जिसमें स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाई जा रही है, प्रथम चरण में वसुंधरा जोन के वार्ड संख्या 100 विजयनगर जोन के वार्ड संख्या 01 के स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने का कार्य किया जा रहा है ।
डॉ अनुज उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया लगभग शहर के 48000 स्वानो का बध्यकरण ओर रेबीज टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया है, इसी क्रम में स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने की प्रक्रिया को भी प्रारंभ कर दिया गया है जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बढ़-चढ़कर माइक्रोचिप की प्रक्रिया पूर्ण करने में सहयोग कर रहे हैं, गाजियाबाद को पूर्ण रूप से रेबीज मुक्त करने के लिए अभियान जारी है साथ में माइक्रो चिप लगाने के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है जो कि वार्ड वार चलेगा ।नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्ट्रीट डॉग्स में माइक्रोचिप लगाने का कार्य अभियान के रूप में चल रहा है क्षेत्रीय पार्षदों का विशेष सहयोग निगम के चल रहे अभियान में मिल रहा है, मॉनिटरिंग को प्रबल बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त द्वारा डॉक्टर आशीष त्रिपाठी पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए गाजियाबाद नगर निगम निराश्रित श्वानों के लिए शेल्टर होम बनाने के लिए भी तीव्र गति से कार्य कर रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें