गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशन में गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर के विकास कार्यों को रफ्तार दे रहा है इसी क्रम में शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए भी कार्य कर रहा है, गाजियाबाद के ऐतिहासिक गेट जो की अंग्रेजों और मुगलो के समय के हैं उनको संवारने के लिए भी निगम की टीम योजना बना रही है तथा गाजियाबाद के ऐतिहासिक गेट जवाहर गेट, दिल्ली गेट, सुभाष द्वारा (डासना गेट), सराए गेट, सिहानी गेट का सर्वे किया गया है, गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग शहर के चार प्रमुख गेटों का सौंदर्यकरण करने जा रहा है शहर की ऐतिहासिक धरोहर को संभालने में निगम अहम भूमिका निभा रहा है l
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम शहर की स्वच्छता के लिए प्रतिदिन कार्य कर रहा है जन-जन को जागरुक करते हुए हर घर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, गाजियाबाद शहर उत्तर प्रदेश का एंट्री पॉइंट है जिसके लिए गाजियाबाद के प्रमुख 6 स्थानों पर स्कल्पचर के माध्यम से सौंदर्यकरण कराया जा रहा है आनंद विहार पॉइंट, इंदिरापुरम, मोहन नगर हिंडन चौक, रोटरी गोल चक्कर, तिगड़ी गोल चक्कर,राज नगर सेक्टर 10 तथा अन्य स्थान पर सौंदर्यकरण का कार्य जारी है, इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम ऐतिहासिक धरोहर को संवारने और संभालने का कार्य भी उत्साह पूर्वक कर रहा है गाजियाबाद के प्रमुख ऐतिहासिक चार गेटों का सौंदर्यकरण करने की योजना बनाई जा चुकी है सर्वे किया जा चुका है, समय-समय पर अन्य विभागों द्वारा भी जवाहर गेट सुभाष द्वारा के मरम्मत का कार्य कराया गया है, गाजियाबाद नगर निगम पूर्ण रूप से मजबूत और सुंदर स्वरूप देते हुए शहर के प्रमुख ऐतिहासिक गेटों जीर्णोद्धार करने जा रहा है, गाजियाबाद में पुराने रहने वाले निवासियों से भी बातचीत करते हुए शहर की धरोहर को व्यवस्थित करने की तैयारी भी निगम कर रहा है जिसमें विशेष रूप से पुराने तालाबों, पुरानी इमारत, पुराने गेट को चयन करने की प्रक्रिया जारी है l
गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग की टीम शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ शहर को सुंदर स्वरूप देने का भी कार्य कर रही है, इसी के साथ गाजियाबाद की प्राचीन धरोहर को सामान्य संभालने में भी योजना बना रहा है गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क साधते हुए शहर को पूर्ण रूप से व्यवस्थित, बेहतर सुंदर स्वरूप देने के लिए निगम की तैयारी जोरों पर चल रही है आगामी 6 महीने के भीतर शहर के प्राचीन द्वारों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा इसके अलावा प्राचीन तालाबों,मार्गो, दरवाजो और इमारत को इस रूप में व्यवस्थित करने का कार्य भी निगम करने जा रहा है, गाजियाबाद की सबसे पुरानी इमारत टाउन हॉल को व्यवस्थित करने का कार्य निगम द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें