शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

कांवड़ यात्रियों की सेवा में समर्पित भाजयुमो का पाँचवाँ कांवड़ सेवा शिविर का महंत वैभव शर्मा ने किया उद्घाटन

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भारतय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), गाजियाबाद द्वारा मोहन नगर (ऑटो स्टैंड, निकट डी.सी.पी. कार्यालय) पर आयोजित 'पाँचवाँ कांवड़ सेवा शिविर' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सचिन डेढ़ा  (महानगर उपाध्यक्ष, भाजयुमो) के संयोजन में मरघट वाले हनुमान मंदिर (ISBT, दिल्ली) के महंत वैभव शर्मा  के शुभ कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसीपी सूर्य बली मोर्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसीपी लोनी सूर्यबली तथा निवर्तमान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान  विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिन डेढ़ा जी द्वारा हर साल आयोजित किया जाने वाला यह कांवड़ शिविर भोले के भक्तों को निरंतर भोजन, विश्राम और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराता रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सचिन डेढ़ा, बलप्रीत सिंह  महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद को  स्मृति चिह्न भेंट कर  सम्मानित किया गया।

 उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने शिवभक्तों की निःस्वार्थ सेवा के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें