लोनी/गाजियाबाद 6 मई 2026 । राष्ट्रीय लोक दल की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने लोनी के कई वार्डो मे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ कर लोनी की जनता को समर्पित किया ।
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने लोनी की नगर पालिका अध्यक्ष का फूलमाला पहनकर ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया ।
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वार्ड नंबर 33 की डीएलएफ कॉलोनी में लगभग 91 रुपए लाख रूपए की लागत से तीन पार्क का सौन्दर्यकरण व चारदिवारी करायी जायेगी व पेड़-पौधों की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई जायेगी ।
2:-वार्ड 44 के कासिम विहार,खुशहाल पार्क की कॉलोनी में करोडों रुपए के विकास कार्य का शुभारंभ किया गया ।
3:- वार्ड 24 डाबर तालाब में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स व आसीसी की नालियों के विकास कार्यों का रिबन काटकर उद्घाटन किया ।
लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने आगे बताते हुए कहा कि लोनी नगर पालिका की तरफ से वर्तमान में लगभग 100 करोड रुपए की लागत से लोनी की जनता के लिए विकास कार्यों की परियोजना बनायी गयी है जिसका आज पहले दिन शुभारंभ किया गया है इसमे जनहित के कार्य कराए जाएंगें जिससे की लोनी की जनता के लिए आने वाला समय विकास कार्यों की सौगात लेकर आया है
इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा की जय जयकार करते हुए मनोज धामा जिंदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाए तथा नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर सभासद रामनिवास त्रिपाठी ,इकबाल अंसारी ,सुधीर तोमर ,भूरे भाई ,मकसूद भाई ,सदर साहब ,राजीव त्यागी ,अशोक कुमार ,हनी तोमर ,रियाज भाई ,नदीम भाई ,आदिल शेख ,जब्बार मलिक ,राजीव पोद्दार ,अनीता देवी ,पूजा ,शिखा चौधरी ,सुषमा देवी , आरती ,सलमा ,साहिबा,फिरदौस ,रुखसार ,अफसाना ,गुलनाज ,अक्सा,तबस्सुम ,शाहिदा,नूर बानो बिल्किस ,सहित सैकड़ो की संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे ।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें