मंगलवार, 26 मई 2026

डॉ.अतुल जैन ने श्रीचंद शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं




                               मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मेरठ मंडल विधान परिषद सदस्य की शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा को पुनः प्रत्याशी घोषित करने पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने दादरी स्थित उनके कार्यालय पर जाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि शिक्षकों के हित और शिक्षा के गुणवत्ता पार्क विकास में उनके द्वारा सतत कार्य किए जाएंगे ।

साथ ही अतुल जैन ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में श्री चंद शर्मा को भारी बहुमत से विजय प्राप्त करने के लिए भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा द्वारा आदर सत्कार और सम्मान देने के लिए डॉ.अतुल कुमार जैन ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें