मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

रोज बेल पब्लिक स्कूल मे भाजपा ने S I.R (सदस्यता अभियान/संगठन समीक्षा) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित की

 



रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विजय नगर मंडल के रोज बेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा S.I.R (सदस्यता अभियान/संगठन समीक्षा) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाज़ियाबाद के लोकप्रिय सांसद अतुल गर्ग एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में शहर विधानसभा S.I.R के संयोजक बलराम रावल, महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह तथा विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा सहित मंडल एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार से जुड़ी है। एक भी पात्र व्यक्ति का नाम यदि मतदाता सूची से वंचित रह जाता है तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नए वोट बनाने तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटें।”

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि “S.I.R अभियान संगठन की रीढ़ है। सदस्यता अभियान और मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से हम न केवल संगठन को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी मजबूत बना रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह घर-घर जाकर संगठन के संदेश को पहुंचाए और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करे।”

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी दिनों में समर्पण भाव से कार्य करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची की त्रुटियों के सुधार एवं संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें