रविवार, 7 दिसंबर 2025

SIR लोकतंत्र का महाअभियान पर बैठक आयोजित, भाजपा में अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है--डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक






गाज़ियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। बॉबी त्यागी ने संचालन किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, सांसद अतुल गर्ग, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा की अगुवाई में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला मोर्चा संयोजिका अनिता शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ तिलक वंदन किया। स्वागत क्रम में महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, बृजभूषण पंडित व सुनील शर्मा ने उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने मुख्य संबोधन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और कार्यकुशलता के बल पर मंच तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। यहां अवसर परिवारवाद से नहीं, बल्कि मेहनत से मिलता है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “अन्य दलों में नेतृत्व परिवारों की ड्राइंग रूम राजनीति तय करता है, जबकि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता नेतृत्व तक पहुंच सकता है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान को गति देने का आह्वान कर कहा कि हर कार्यकर्ता को 12 घरों की जिम्मेदारी मिली है। हमें वास्तविक मतदाताओं का सत्यापन कर मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। विपक्ष नकली वोटों पर आधारित राजनीति चाहता है, लेकिन भाजपा निष्पक्ष मतदाता सूची के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

  ‘SIR लोकतंत्र का महायज्ञ’--मयंक गोयल

सभा की प्रस्तावना देते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि “SIR केवल अभियान नहीं — लोकतंत्र का महायज्ञ है। भाजपा कार्यकर्ता ही इसकी रीढ़ हैं। हमारा लक्ष्य आंकड़े नहीं बल्कि निष्पक्ष, स्वच्छ और विश्वसनीय मतदाता सूची है।”

गाजियाबाद मॉडल बनेगा’--चैनपाल सिंह 

जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि“SIR में गाजियाबाद परिणाम आधारित मॉडल प्रस्तुत करेगा। कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री और सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 ‘भाजपा की ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता’--सुभाष यदुवंशी

प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि “भाजपा की शक्ति वह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता है जो राष्ट्रहित में समर्पण करता है। SIR संगठनात्मक प्रतिबद्धता का वास्तविक प्रतिरूप है।”

 ‘लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची-सतपाल सैनी 

प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि “SIR अभियान हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्र कर्तव्य का प्रतीक है। इसे पूरी निष्ठा से पूरा करना है।”

 ‘गाजियाबाद संगठन क्षमता का उदाहरण’-नरेंद्र कश्यप

स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि “गाजियाबाद का संगठन अनुशासन, समन्वय और परिणाम का उदाहरण है। SIR अभियान में भी यह श्रेष्ठता सिद्ध करेगा।”

 ‘कार्यकर्ता ही विजय के वाहक’-अतुल गर्ग 

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि “भाजपा में कार्यकर्ता ही संकल्प और सफलता के वाहक हैं। आप सभी की मेहनत प्रदेश की दिशा तय करती है।”

 ‘भाजपा में मेहनत ही योग्यता’-अनिल अग्रवाल 

पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि “भाजपा ही वह पार्टी है जहां कार्यकर्ता अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकता है। अन्य दलों में परिवारवाद राजनीति की कसौटी है।”


भाजपा कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा ब्रांड--संजीव शर्मा 

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि “भाजपा में पद से अधिक महत्व कार्यकर्ता की पहचान और व्यक्तित्व का है। SIR भाजपा की विचारधारा का व्यावहारिक स्वरूप है।”

कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सम्मानित कराकर स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें