मंगलवार, 24 मार्च 2026

11 अप्रैल 2026 को होगा IndianOil Ghaziabad Heritage Run 2026 का आयोजन, राज्यमंत्री असीम अरूण ने की टी शर्ट लॉन्च



मुकेश गुप्ता

10,000+ प्रतिभागियों के शामिल होने का लक्ष्य व लगभग रूपये 28.91 लाख के आकर्षक नगद पुरस्कार: आयोजक

 गाजियाबाद । IndianOil Ghaziabad Heritage Run 2026 के अंतर्गत विकास भवन, गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं आधिकारिक टी-शर्ट लॉन्च कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री असीम अरुण जी माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश

उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद  अनिल अग्रवाल, धौलाना विधायक  धर्मेश तोमर, रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी, गाजियाबाद एवं अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन जिला प्रशासन, गाजियाबाद के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया गया तथा मीडिया के साथ आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

IndianOil Ghaziabad Heritage Run 2026 का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश का पहला नाइट हेरिटेज रन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को गाजियाबाद के आइकॉनिक एलिवेटेड रोड पर दौड़ने का अनूठा अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन 156 एकड़ के खूबसूरत ग्रीन सिटी फॉरेस्ट में किया जाएगा।

इस मेगा इवेंट में 21.1 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी, 5 किमी, 3 किमी वॉकाथॉन एवं 2किमी की व्हील चेयर दौड़ की श्रेणियाँ शामिल हैं, जिसमें 10,000+ प्रतिभागियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु लगभग रूपये 28.91 लाख के आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स भी भाग लेंगे, जिससे इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्राप्त होगा। आयोजकों को पूर्ण विश्वास है कि इस विश्वस्तरीय ट्रैक पर हाफ मैराथन का नेशनल रिकॉर्ड भी बन सकता है।

यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट, महिला सशक्तिकरण एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। साथ ही, पुलिस, सेना एवं अर्धसैनिक बलों के लिए विशेष श्रेणियाँ भी निर्धारित की गई हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाजियाबाद को एक फिट, एक्टिव और स्पोर्ट्स-फ्रेंडली सिटी के रूप में स्थापित करना है, जिससे यह आयोजन शहर के लिए एक लैंडमार्क इवेंट साबित होगा।

इस भव्य आयोजन का संचालन एक्सएलआर8 बेसकैम्प एवं मैराथोन स्पोर्ट हब द्वारा किया जा रहा है, जो पूर्व में भी सफलतापूर्वक कई बड़े खेल एवं फिटनेस इवेंट्स का आयोजन कर चुके हैं।

आयोजकों ने सभी नागरिकों, युवाओं एवं रनिंग समुदाय से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं।

इस दौरान बडी संख्या में मीडिया बन्धु व आयोजक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें