मंगलवार, 10 मार्च 2026

संस्कार उपवन के संस्थापक श्रद्धेय नवनीतप्रिय दास महाराज के सान्निध्य में पाँच दिनों से चल रही “भव्य भक्तमाल जयंती उत्सव' हुआ समापन




                           मुकेश गुप्ता

गाज़ियाबाद । संस्कार उपवन के संस्थापक श्रद्धेय नवनीतप्रिय दास  महाराज के सान्निध्य में पाँच दिनों से चल रही “भव्य भक्तमाल जयंती उत्सव” का आज भक्तिमय वातावरण में भावपूर्ण समापन हुआ। समापन के अवसर पर परम पूज्य कुंज बिहारी दास जी के मधुर भजनों और गीतों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनके “नाम रस के रसिया” स्वरूप को मानो साकार अनुभव किया गया। उनकी वाणी से ऐसा भक्ति रस बरस रहा था कि उपस्थित श्रद्धालु ही नहीं, मंच पर विराजमान संत-महात्मा भी भक्ति में झूम उठे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं ठाकुर जी की अनुपम कृपा बरस रही हो।

इस मंगलमय उत्सव पर अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिनमें विशेष रूप से श्री *मूलकापीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेन्द्र देवाचार्य जी महाराज ,पूज्य श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी वृन्दावन से पधारे चित्र विचित्र बिहारी दास जी, पूज्य श्री रवीन्द्रानंद जी (हरिद्वार), श्री मृदुल कांत जी महाराज, श्री रसिया बाबा, श्री अभिषेक कृष्ण जी महाराज* सहित अनेक संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्कार उपवन के संस्थापक श्री नवनीतप्रिय दास जी महाराज ने भाव-विभोर होकर कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि समस्त भक्तों का कार्यक्रम है। उन्होंने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अत्यंत व्यस्त समय में से समय निकालकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने यह भी कहा कि यह भक्ति उत्सव अगले वर्ष भी गाज़ियाबाद में और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के संस्कारों और भारतीय परम्पराओं को जीवित रखने का एक पावन प्रयास है।

कार्यक्रम के मुख्य यजमानों में राम अवतार जिंदल, अनिल गर्ग (सनेटरी वाले), विजय जिंदल (SVP ग्रुप), मनोज मित्तल (शारदा स्टील), अनुराग गोयल (रेनबो स्टील), राहुल बंसल (सिग्मा ग्रुप), प्रदीप गोयल (साहिबाबाद), कृष्ण कुमार (पिलखुवा), आशीष सिंघल (गुडलक स्टील), उपेंद्र गोयल (अध्यक्ष AIMO), शरद अग्रवाल (भगवती स्टील), राजीव मोहन साठे, जयकुमार, सहित अन्य श्रद्धालु यजमानों का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंच से मुख्य यजमान राम अवतार जिंदल व अनिल गर्ग ने समाचार पत्रों एवं मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में   अनिल अग्रवाल साँवरिया,विनीत माहेश्वरी,वेद प्रकाश बंसल, मुकेश कुमार, अतुल गुप्ता, आशीष सिंघल, मुकेश गोयल, विवेक गोयल, सीमा गोयल, राजकुमार सिंघल तथा रोटरी क्लब गाज़ियाबाद विकास से संजय अग्रवाल, शशि श्रीवास्तव सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा, जिनका मंच पर सम्मान भी किया गया।

पूरे आयोजन ने जनमानस के हृदय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी। श्रद्धालुओं ने कहा कि कथा, भजन, संतों का सान्निध्य तथा भोजन प्रसादी सहित सभी व्यवस्थाएँ अत्यंत उत्कृष्ट रहीं। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें