गाजियाबाद । कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट, गाज़ियाबाद द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 (रविवार) को रामलीला मैदान, कवि नगर, गाज़ियाबाद में सायं 4:30 बजे से एक डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है।
डॉग शो आयोजन समिति के प्रेजिडेंट डॉ दीपक चौधरी ने बताया कि डॉग शो रामलीला मैदान कवि नगर में आयोजित किया जा रहा है .डॉग शो का उद्घाटन गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल द्वारा तथा स्मारिका विमोचन श्री विक्रमादित्य मलिक नगर आयुक्त , नगर निगम गाज़ियाबाद द्वारा किया जायेगा ।
डॉग शो आयोजन समिति के सचिव डॉ राहुल ने बताया की शो के आयोजन का समय, मौसम को देखते हुए , 4.30 शाम से रात 9 बजे तक रखा गया है, उसके उपरांत पुरूस्कार वितरण होगा ।
आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ हिमांशु बंसल ने जानकारी दी की अब तक लगभग 200 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है और लगभग 30 प्रजातियों के डॉग्स का जजमेंट किया जायेगा ।
डॉ दर्पण गोयल ने बताया की डॉग शो का जजमेंट पंजाब से आये हुए जाने माने जज श्री कोमल धनोआ करेंगे।
डॉग शो के इवेंट मैनेजर सुयश भाटिया ने जानकारी दी कि प्रत्येक डॉग एवं कैट एंट्री का शुल्क 1000 रुपया है , इसके साथ ही एक पैट फैशन शो भी आयोजित किया जायेगा ।
डॉ अभिषेक ने बताया कि डॉग्स के उत्पाद , फ़ूड , स्नैक्स, दवाई बनाने वाली लगभग 30 कंपनी आये हुए डॉग लवर्स को अपने उत्पादों की जानकारी देंगी ।
डॉग शो के इवेंट मैनेजर अजय पाठक ने बताया की दर्शकों का प्रवेश एकदम निशुल्क है , डॉग लवर्स को लालन पालन तथा रखरखाव के बारे में जानकरी भी दी जाएगी ।
मीडिया प्रभारी अजय जैन ने जानकारी दी की ग़ाज़ियाबाद का डॉग शो का एक जाना माना शो है और आस पास के जिलों और राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा , उत्तराखंड आदि से भी एंट्री प्राप्त हुई हैं ।
ग़ाज़ियाबाद के वरिष्ठ पैट विशेषज्ञ डॉ D P सिंह तथा डॉ विजय पाठक ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर डॉग शो में जानकरी प्राप्त करने का आह्वान किया ।
Dog शो के आयोजन में ललित जयसवाल और संजीव गुप्ता summercool का योगदान उल्लेखनीय रहेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पैर डॉ दीपक चौधरी , डॉ राहुल , डॉ दर्पण गोयल , डॉ हिमांशु बंसल, डॉ अभिषेक ,डॉ अनिल सिंह , सुयश भाटिया , अजय पाठक, अजय जैन , हरजीत खुराना इत्यादि उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें