गाजियाबाद । लोनी नगर पालिका क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित चंदन वाटिका में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा व राष्ट्रीय लोक दल की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा के द्वारा 1मार्च रविवार को लोनी में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री तरस पाल मलिक जी भी कार्यक्रम में पहुंचे प्रथम लोनी आगमन पर पुस्ता रोड पर पर राष्ट्रीय लोक दल के युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाते हुए व पुष्प वर्षा करते हुए आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोनी नगर पालिका क्षेत्र के घड़ी कटिया स्थित रामफल वाटिका,खन्ना नगर चौक,प्रेम नगर ,दो नंबर ,इंद्रपुरी ,शांति नगर ,बॉर्डर नहर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए माला पहनाकर अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया ।
चंदन वाटिका में भव्य होली मिलन समारोह में मनोज धामा जी के बुलावे पर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता गण पहुंचे तथा कार्यक्रम में अपने विचार रखें तथा क्षेत्र की जनता को होली की बधाइयां दी ।
इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा व मनोज धामा ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान तरसपाल मलिक जी का पटका वह फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज लोनी नगर पालिका क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं के उमडते जन सैलाब देखकर मेरा हृदय गदगद हो गया है भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े रहे वह मेरा सम्मान किया मैं भी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर समय खड़ा रहूंगा ।
इस अवसर पर खतौली विधायक मदन भैया जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि लोनी की जनता को मैं होली की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं तथा होली का त्यौहार लोग शांतिपूर्वक ढंग से मनायें तथा आमजन नशे पत्ते से दूरी बनाए रखें ऐसी में आशा करता हूं ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं जिस प्रकार आज प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय दिया है तथा अपने पार्टी के अध्यक्ष के लिए सड़कों पर युवाओं ने स्वागत कार्यक्रम रखें मैं सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं ।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह बिड्डी जी ने भी अपने विचार रखें तथा सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी तथा सोहार्द पूर्ण होली खेलने के अपील की ।
इस अवसर पर बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर भी पहुंचे तथा उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
होली मिलन समारोह में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अनिल प्रमुख ने भी अपने विचार रखें तथा क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दी ।
भाजपा नेता योगेंद्र मावी ने भी लोनी की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी लोग ही हमारे विभिन्न दलों के कार्यकर्ता हो मैं आप सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं ।
इस अवसर पर पूर्व में अध्यक्ष रहे डॉक्टर विनोद बंसल भी होली मिलन समारोह पहुंचे तथा क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने होली मिलन समारोह में उमडे जन सैलाब को देखकर भावुक होते हुए कहा कि आज मेरे एक बुलावे पर सभी राजनीतिक दलों के नेतागण वह मेरी पार्टी के नेतागण आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित हुए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं और लोनी की जनता से अपील भी करना चाहता हूं की होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है जिसको हम सभी को अपने गिले शिकवे भुलाकर मनाना चाहिए तथा अपने क्षेत्र की जनता को भी आज मैं यह कहना चाहता हूं कि आप सभी ने अलग-अलग धर्म ,समाज ,जाति के बंधन तोड़ते हुए होली मिलन समारोह में आये मुझे गर्व है
लोनी की जनता भाईचारे की मिसाल है मुझे गर्व है की सभी धर्म -जाति को मानने वाले लोग आज एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं विभिन्न समाज व समुदायों के लोग भी आज मेरे निमंत्रण पर होली मिलन कार्यक्रम में आए मैं क्षेत्र की जनता को होली के पावन पर की बधाई देता हूं तथा लोनी जनता से अपील करना चाहता हूं कि आप सभी क्षेत्रवासी मिलजुल कर इस त्यौहार को मनायें यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति से रंजिश रखता है या दुश्मनी मानता है तो उन सबको भुलाकर दिल के मेल को मिटाकर होली के रंगों से भरे तथा समाज में एकता का संदेश दें ।
कार्यक्रम के समापन पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने दूर दराज से आए अपने सभी शुभचिंतकों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पर धन्यवाद दिया तथा शानदार कार्यक्रम के लिए व लोनी की जनता से मिले भरपूर प्यार व अपनेपन को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया ।
श्रीमती रंजीता धामा ने लोनी की जनता को होली की बधाई दी तथा लोनी नगर पालिका के महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी को मंच से सम्मानित किया किया जिसको देखकर उपस्थित जनसमूह ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया
होली मिलन समारोह में रागिनी गायक वह बीन बजाने वाली टीम के लोगों ने दूर दराज से आए लोगों का मनोरंजन किया वह महाभारत वह अन्य किस्सों की रागनियां लोगों को गाकर सुनाई जिसका लोगों ने तालिया के गडगडाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक जी ,जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी जी ,खतौली विधायक मदन भैया जी ,बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष जय कुमार ,अमरजीत सिंह बिड्डी ,इंद्रजीत सिंह टीटू ,अजय प्रमुख ,योगेंद्र मावी,भाजपा नेता अनिल कसाना ,महावीर खलीफा,डॉक्टर विनोद बंसल ,सभासद नौशाद सैफी ,नितेश धामा,अमित तोमर,रूपा चौधरी ,पिंटू ,श्री मोहन शर्मा,याकीन मलिक,हसमुद्दीन ,राहुल अली,जगत चौधरी ,गजी सभासद ,सभासद लज्जा देवी,सभासद कामू ,मार्टिन फैसल ,कुलवंत शर्मा ,सरताज खान ,इंद्रपाल कसाना ,शकील मलिक,विपिन अतहर रहमान,सतीश शर्मा ,बबलू खलीफा ,वाजिद अली,देवेंद्र ढाका ,ओमी प्रधान,सेलक प्रधान ,डीके गुर्जर ,रणवीर सिंह धामा ,हरबीर खलीफा ,अमरपाल धामा , उदयपाल प्रधान ,राजीव शर्मा सत्ते पंडित जी, प्रगति धामा रितिका धामा,दक्ष धामा,अर्पित धामा,मनीष डागर,सतपाल डागर, रमेश चौधरी,रामबीर चौधरी,सुधीर तोमर,कपिल मलिक,भल्ला गुर्जर,ब्रजपाल मास्टर जी,आशु मलिक ,बबलू शर्मा,मुकेश पाल,पप्पू चौधरी,मूफीद आलम,अजय पंडित,विकास धामा,सेंसरपाल चौधरी जीसहित हजारों की संख्या मे लोनी की देवतुल्य जनता व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें