गाजियाबाद, दिनांक 29- मार्च 2026। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे।
धरने पर गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर
वार्ता करने के लिए आये अपर नगर आयुक्त अविंद्र कुमार , मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एस.के. राय एवं जोनल प्रभारी सिटी आर.पी. सिंह ने पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और वार्ता की।
वार्ता के उपरांत अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि—
- नगर निगम द्वारा किसी भी नागरिक को हाउस टैक्स संबंधी कोई एसएमएस अथवा संदेश नहीं भेजा जाएगा।
- हाउस टैक्स जमा कराने हेतु शहर में नगर निगम की गाड़ियों द्वारा किसी प्रकार की एनाउंसमेंट नहीं की जाएगी।
- हाउस टैक्स वृद्धि का मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है, जिसके लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजकर संशोधित दरें लागू की जाएंगी तथा आवासीय एवं व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में वर्तमान बढ़ी हुई दरों से कम किया जाएगा। इसके लिए तीन माह का समय देने का अनुरोध किया गया।
अपर नगर आयुक्त द्वारा दिए गए इन आश्वासनों के उपरांत धरने के दूसरे दिन ही धरना स्थगित कर दिया गया।
इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्री गोपीचंद, महानगर महामंत्री श्री अशोक चावला, महानगर चेयरमैन श्री बृजमोहन सिंघल, वाइस चेयरमैन श्री के.पी. गुप्ता, गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री सुनील गोयल, जिला महामंत्री श्री राजदेव त्यागी, श्री पवन शर्मा , विकास अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल, श्री अनुराग गर्ग, श्री राकेश स्वामी, संजीव मित्तल, अजय बंसल, प्रदीप गर्ग, युवा महानगर चेयरमैन
मनोज गर्ग, युवा अध्यक्ष विपिन गोयल, युवा वरिष्ठ महामंत्री, पंकज गुप्ता, युवा महामंत्री वसीम अली, डॉ हरीश शर्मा ,युवा महामंत्री हितेंद्र शर्मा, युवा महामंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनित मदान,
पवन शर्मा (लाइन पार), नितिन वर्मा, घंटाघर गोले मार्केट मार्केट अध्यक्ष राकेश बबेजा, जुगल किशोर (नीटा),विजय ढिंगरा,रजेश लोहिया, पूरन शर्मा,राकेश पचौरी, अमित बंसल,जसवीर त्यागी, स्वतंत्र यादव, वी.के. अग्रवाल, पार्षद नीरज गोयल, नगर निगम से इस्तीफा देने वाले धीरेंद्र यादव,
बिल्लू, यादव, पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी , प्रदीप बंसल, स. मुखविंदर सिंह, स.सुखविंदर सिंह, अनिल मित्तल, मनोज वोहरा, जयवीर सिंह, नितिन गोयल, प्रिंस गोयल, अनिल यादव, सुरेंद्र चानना, सुनील गुप्ता, महेश गर्ग,
जयवीर सिंह (पेट्रोल पंप) सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें