मुकेश गुप्ता
कंपनी के सदस्यों ने होली के व्यंजनों और मस्ती के गीतों के संग जमकर उडाया गुलाल
गाजियाबाद । समरकूल, थर्मोकूल गोल्डन परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंपनी प्रांगण में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया।
सोमवार को प्रातःकाल से ही कार्यक्रम स्थल पर होली के चटकारेदार व्यंजनों को तैयार किया गया। तथा कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता के साथ समरकूल, थर्मोकूल के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर एक विशाल परिवार के रूप में होली की शुभकामनायें भेंट की। इस अवसर पर कंपनी की ओर बहतरीन सिंगिंग कलाकारों का भी प्रबंध किया गया। जिनके द्वारा प्रस्तुत होली के मधुर गीतों पर कंपनी के युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, तथा रोहित गोयल, नरेश बत्रा, पंकज नोटियाल, अजय माथुर, सचिन जैन, अमित मिश्रा, पंकज ठाकुर, सौरभ सिंह, तरूण कुमार, यश गोयल, अनिल वर्मा, मंजय राय, अशोक शर्मा, शुशील गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें