मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के सभागार में राम अवतार जिंदल का सुहेलदेव समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पण करके स्वागत सम्मान किया गया।
डॉ अतुल कुमार जैन अध्यक्ष गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल ने इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षाविद और जिंदल पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन राम अवतार जिंदल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व में व्यापारी हित में कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर पधारने के लिए पिलखुवा नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल का भी स्वागत सम्मान किया गया और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बोर्ड मेंबर पवन गोयल का भी स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अतुल कुमार जैन,अंबरीश जैन, दीपक सिंघल, सुबोध, गुप्ता, अनुराग अग्रवाल,इत्यादि उपस्थित रहे और वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गर्ग विजय सेनेटरी, उमेश गोयल, दिनेश अग्रवाल, इत्यादि भी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें