सोमवार, 2 मार्च 2026

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ सांस्कृतिक उत्सव 'वैजी टेल्स फ्राम सुपरमार्केट'

 




मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद ।नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार 28 फरवरी 2026 को हैल्दी प्लनेट (अर्ली इयर) का सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस नाटक को प्री नर्सरी, नर्सरी व के.जी के 303 छात्रों ने उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। यह समाराह तीन पारी में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ० सारिका जैन व डॉ० सुभाष जैन रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नाटक की कहानी वैजी टेल्स फ्राम सुपरमार्केट' थी, जो अंग्रेजी में थी। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हैड सुश्री सुजैन होम्स ने समस्त अभिभावकों तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा," ऐसे समारोह सामूहिक प्रयासो को प्रदर्शित करते है। हमारा विद्यालय बच्चों के विकास के लिए सदा प्रतिबद्ध है और रहेगा।" इस कार्यक्रम को संभव बनाने में हमारे अध्यापकगण व अभिभावकों ने पूर्ण सहयोग दिया। इसके लिए विशेष रूप से हमारे नन्हे-नन्हे छात्र बधाई के पात्र हैं। कक्षा नवमी के छात्रों ने विद्यालय की शैक्षणिक तथा सहशैक्षणिक उपलब्धि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आरंभ नाटक की 'मेकिंग' को दिखाकर किया गया।

यह नाटक हमारी प्रतिदिन की सब्जियों पर आधारित था। इसके माध्यम से छात्रों ने यह जानकारी देने का प्रयास किया कि जिन सब्जियों को हम अपने भोजन में शमिल करते हैं, वे हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने आवश्यक हैं। सब्जियों के गुणों को बताता यह नाटक जानकारियों का खजाना था। नन्हे-नन्हे छात्रों ने अपने अभिनय, संवाद और नृत्य के द्वारा आमंत्रित अभिभावकों व अतिथिगणों के मन को मोह लिया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया और उनके अभिनय और नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दो व उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह के अंत में अर्ली इयर्स की प्रधानाचार्या सुश्री पारुल सिंधवानी ने अपने अभिभावकों तथा अध्यापिकाओ के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के विकास में हम सभी का योगदान अतिआवश्यक है। ये नन्हे नन्हे छात्र हमारे आनेवाले समय में अनेक क्षेत्रों के कर्णधार हैं। इन्हें सही मार्गदर्शन देना हमारा परम कर्वय हैं। इस कार्यक्रम को संभव बनाने में हमारे अध्यापकगण व अभिभावकों ने पूर्ण सहयोग दिया, जिसके लिए हम हृदय से धन्यवाद देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें