मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई की प्रेरणा से गाजियाबाद के संजय नगर स्थित परमहंस विद्यालय में रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन व नेशनल एसोसिएशन मलयाली के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने भाग लिया l
सभी सफल रक्तदाताओं को रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता ने रक्तदाता सम्मान पत्र व सम्मान प्रतीक भेंट करके प्रोत्साहित किया l
रक्तदाताओं में सबसे पहले रो. एस. वल्ली रक्तदान किया जिनसे प्रेरित होकर उनकी बिटिया ने भी पहली बार रक्तदान करके एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया l
शिविर के आयोजन में रो. वल्ली, रो. गोमती, विनोद कुमार, जिला रक्त कोष की टीम व विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी जी के अतिरिक्त मलयालम समिति का सराहनीय सहयोग मिला l




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें