आईपीए ने छात्रा को वैकल्पिक स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए बीएसए को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद । इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई के अंतर्गत एक गंभीर अनियमितता को उजागर करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अनुसार, अभिभावक अनिल वर्मा की पुत्री नायरा वर्मा को शिक्षा सत्र 2026–27 के लिए आरटीई के तहत विजय नगर के बागू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में प्रवेश आवंटित किया गया, जबकि संबंधित विद्यालय वर्तमान में बंद/असंचालित है। ऐसे में छात्रा का प्रवेश संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे उसके शिक्षा के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है एसोसिएशन ने मांग की है कि छात्रा को उसके क्षेत्र में किसी अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय में तत्काल प्रवेश दिलाया जाए। साथ ही, बंद स्कूल में आरटीई सीटों की मैपिंग जैसी गंभीर त्रुटि की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आईपीए की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा,
"हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। छात्रा को तुरंत वैकल्पिक विद्यालय उपलब्ध कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि वो छात्रा का दाखिला किसी अन्य स्कूल में कराएंगे इस मौके पर राहुल शर्मा ,जितेंद्र अरोड़ा , रिंकू सिंह , अनिल वर्मा , विवेक त्यागी मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें