मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। जैन समाज ग़ाज़ियाबाद ने 1008 महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया धूम धाम से इस अवसर पर रथ यात्रा व कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया ।
जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के महामहोत्सव पर श्री जी की रथ यात्रा निकाली गई। पात्रों का चयन कूपन द्वारा किया गया जिससे कि बड़े छोटे का भेद भाव न रहे जिसका भाग्य ज़ोर मारेगा वही श्री जी के रथ पर श्री जी को लेकर बैठेगा इसी तरह अन्य पात्रों का भी चयन किया गया।गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीजी के दो रथथे जिससे लोगों में बहुत उत्साह था तथा लोग भारी संख्या में रथ के पीछे चल रहे थे। रथ यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अच्छी पुलिस की व्यवस्था कर रखी थी जिससे शांतिपूर्ण तरीक़े से रथ यात्रा निकाली जा सकी।
श्री जी की सवारी लगभग 11 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर से बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जिसमें भारी संख्या में बैंड,झॉंकी,वग्घी,ताशे,श्री जी के दो रथ,दर्जनों घुड़सवार के साथ साथ भारी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु मौजूद थे।यह शोभा यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर से निकलकर कविनगर के विभिन्न ब्लॉकों ए,बी,सी,एल जे के आई एफ ई ब्लॉक सहित अनेक ब्लॉक से होते हुए वापस कवि नगर जैन मन्दिर पहुँची।इस रथ यात्रा में साथ चल रहे धर्म प्रेमी बंधुओं का रास्ते में पढ़ने वाले जैन समाज के लोगों ने अपने घरों के सामने जैन समाज के लोगों का जलपान खाना पीना के साथ साथ सभी लोगों का दिल खोलकर स्वागत किया।यह यात्रा कविनगर के विभिन्न ब्लॉकों जैसे ए ब्लॉक B ब्लॉक सी ब्लाक एफ आदि रास्तों से होती हुई वापस लगभग 4.30 बजे कविनगर जैन मंदिर पहुँची जहाँ पर श्रीजी का अभिषेक किया गया उसके उपरांत उन्हें मंदिर जी में प्रतिष्ठित कर दिया गया।
इस अवसर पर जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने कहा कि रथ यात्रा निकालने से धर्म की प्रभावना बढ़ती है तथा घर घर तक भगवान पहुँचते हैं जो बुजुर्ग लोग या अपंग लोग मंदिर में आ करके भगवान जी के दर्शन नहीं कर पाते हैं। उन्हें भी भगवानजी के दर्शन हो जाते हैं।यह बड़े ही सौभाग्य की बात है जो इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं ।भगवान को दिल में बसाने से यह फ़ायदा होता है कि जो लोग मंदिर आने में असमर्थ होते हैं वह जहाँ पर भी भगवान का ध्यान लगाते हैं वहीं पर भगवान के दर्शन हो जाते हैं।इस अवसर पर अजय जैन के निवास पर महापौर सुनीता दयाल,विधायक अजीत पाल त्यागी,पूर्व महापौर आशु वर्मा,अनिल अग्रवाल पूर्व सांसद,ए सी पी सूर्य बलि मौर्य,आयकर आयुक्त दिल्ली स्मिता सिंह,पूर्व IAS चंद्र प्रकाश पांडेय,सरबजीत राम senior PCS,डिप्टी कमिश्नर GST अनिल जैन,जज पी के जैन समेत तमाम शहर व समाज के प्रतिष्ठित लोगों व अधिकारी और नेतागण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व संध्या का आयोजन भी पूर्व संध्या पर किया गया जिन्होंने जैन धर्म पर भजन पाठ करके सभी को भाव विभोर कर दिया।इस अवसर पर सभी को खड़े होकर तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष जैन,मंत्री प्रदीप जैन,जम्बू प्रसाद जैन,कोषाध्यक्ष सतीश जैन,जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन,सुखवीर जैन,फ़क़ीर चंद जैन,सुनील जैन,साधना जैन,स्नेहा जैन अशोक जैन कमल जैन,संजय जैन,घनश्याम जैन,अतिशय जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें