मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । आज़ महानगर गाजियाबाद में अंनपूर्णा रेस्टोरेंट मे राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन, विशिष्ठ अतिथि रोहित अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का गाजियाबाद पहुंचने पर बुके देकर और माला पहनाकर गाजियाबाद संगठन के सभी नेतागणों ने स्वागत किया गया।
आज के कार्यक्रम के मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने किया ।
रोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ उद्योगपति प्रभात गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया।और सभी व्यापारी भाइयों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया प्रभात गर्ग के साथ आलोक गोयल,देवेंद्र गर्ग,आयुष गोयल, शिवमोहन अग्रवाल आदि बहुत से व्यापारियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश कंसल ने भी अपने बहुत से साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
अर्बन कमेटी के उत्तर प्रदेश के संयोजक मेरठ मंडल प्रभारी इन्द्रजीत सिंह टीट ने नगर और महानगरों में पार्टी के विस्तार पर चर्चा की और अपना लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करने का एजेंडा पेश किया
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, रामपाल चौधरी रविन्द्र चौहान किशन राघव शेरसिंह मौर्य तुषार कौशिक, सुनील चौधरी आदि ने भी अपने सुझाव रखे राष्ट्रीय लोकदल को प्रत्येक बूथ तक प्रत्येक ब्लॉक तक प्रत्येक वार्ड तक कैसे मजबूत किया जाएगा और जो इच्छुक लोग हैं उनको पार्टी में जिम्मेदारी देकर कैसे जोड़ा जाएगा
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान प्रदेश सचिव ओ डी त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसन राघव संजय बैंसला अमित त्यागी आर के प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ संजीव अरोड़ा महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राजू गौतम युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक दिनेश शर्मा शेरसिंह मौर्य महानगर महासचिव अनीता राजपूत महानगर उपाध्यक्ष रमन देवी सुमन अग्रवाल सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
काफ़ी संख्या में नए लोगों ने पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने और जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें