गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा आज जानकी भवन, घंटाघर रामलीला ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा परिसर रंग, उमंग और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा।बहुत ही शानदार सांस्कृतक कार्यक्रम ने लोगो का मन मोह लिया.
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग,दूधेश्वर नाथ मंदिर के पूज्य महंत नारायण गिरी जी महाराज,स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप,उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,मेयर सुनीता दयाल, दर्जा प्राप्त मंत्री विकास गुप्ता,अशोक गोयल,पूर्व मेयर आशु वर्मा,पप्पू पहलवान ज़ी, गोपाल अग्रवाल,राजेश त्यागी अरविन्द भारतीय, पवन गोयल, बलदेव राज़ शर्मा,विजय मोहन,राजीव त्यागी, रामावतार जिंदल, संजीव गुप्ता, अनिल गर्ग सरदार एसपी सिंह, इंद्रजीत टीटू, रेखा चौधरी, अरुण चौधरी संजय कश्यप,साथ ही सभी समाचार पत्रों के प्रधान संपादक और ब्यूरो चीफ तथा समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारी समाज व्यापार मंडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की और भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीऒ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक संंजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और गाजियाबाद को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।
मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा जी ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की उपस्थिति माननीय विधायक जी के प्रति विश्वास और स्नेह को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद को मजबूत किया जाता रहेगा।
रंगों के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें