मुकेश गुप्ता
नई दिल्ली 22 मार्च 2026 । मावलंकर हॉल मे आज राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी जी ने अपने समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
कार्य क्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह त्यागी जी ने की । इस अवसर पर उनके साथ उनके सुपुत्र जी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री जी सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी रालोद का दामन थामा।
कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने पर सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जी के विचारों एवं किसान हितों की नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
मुख्य बिंदु:
• जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी जी ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की
• अमरीश त्यागी जी सहित परिवार एवं समर्थकों का शामिल होना
• पूर्व मंत्री अशोक यादव जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का रालोद में प्रवेश
• चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी लगातार हो रही मजबूत
• किसान, युवा एवं रोजगार के मुद्दों पर रालोद की नीतियों में बढ़ता विश्वास
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख साथियों के नाम:
• के सी त्यागी जी
• अमरीश त्यागी जी
• अशोक यादव जी
रालोद में शामिल होने वाले साथी प्रमुख रुप से रण वीर सिंह , पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता
संजय बिंदल,
नितिन त्यागी,
आभाष त्यागी,
प्रशांत त्यागी,
विनय त्यागी (बिट्टो),
शांतनु,
मनोज त्यागी,
देवेंद्र प्रधान (रोजा जलालपुर),
यतीश त्यागी,
अवनीश निवाड़ी,
जितेंद्र निवाड़ी,
सतीश मित्तल (चेयरमैन),
अभिषेक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं रालोद के प्रदेश संयोजक प्रभारी मेरठ मंडल सरदार इन्द्र जीत सिंह टीटू ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय लोक दल में आपका हार्दिक स्वागत है, के सी त्यागी जी।
आपका अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। आपके आगमन से संगठन को अनुभवी नेतृत्व का लाभ मिलेगा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होगा।
हम सब मिलकर जनहित, किसान-समाज और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका साथ पार्टी के संकल्प को और सशक्त करेगा।
के सी त्यागी जी के रालोद मे शामिल होने पर विधायक मदन भैया, लोनी चैयरमैन रंजीता धामा, मनोज धामा, विजय कौशिक, रेखा चौधरी, रविन्द्र चौहान, तेजपाल सिंह सहित तमाम गाजियाबाद के नेताओं ने स्वागत किया और आभार प्रकट किया है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें