गाजियाबाद ।जयवीर सिंह (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) के कर कमलों द्वारा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में लगभग 6 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर की आस्था पूरे क्षेत्र से जुड़ी है और इसके विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि मंदिर परिसर में किसी प्रकार के विकास कार्य की आवश्यकता होगी तो अवश्य बताइए, सरकार हर संभव प्रयास कर उन कार्यों को पूरा कराएगी।
कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का विकास गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है और इससे शहर की धार्मिक पहचान और भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर के विकास के लिए दी गई यह धनराशि क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होंगी और आने वाले समय में यह स्थल धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। विधायक जी ने कहा कि प्रदेश की सरकार आस्था और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है।
इस कार्यक्रम में श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज, श्री महंत गिरीशआनंद जी महाराज, पंडित महेश वशिष्ठ,पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल,राजेश शर्मा,महिम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, वरुण नागर, हेमराज माहौर, पवन शर्मा बड़ी संख्या में पार्षद , भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें