शनिवार, 21 मार्च 2026

पैन-इंडिया स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी; युवाओं ने दिखाया नवाचार और तकनीकी कौशल

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय स्तर की एफपीवी ड्रोन प्रतियोगिता पुष्पक क्लब के अंतर्गत एयरो ट्रैक एफ1का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ड्रोन संचालन कौशल, गति और सटीकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं में ड्रोन तकनीक, नवाचार और आधुनिक इंजीनियरिंग के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विशेष रूप से तैयार किए गए चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर अपने FPV ड्रोन उड़ाकर उत्कृष्ट नियंत्रण और निर्णय क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम ने तकनीक और रोमांच का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने ड्रोन तकनीक के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। 

निर्णायक मंडल में डॉ. शोएब (सी-डैक दिल्ली) तथा मिस्टर वरुण पुंजानी (रोबोटैक ऑटोमेशन) शामिल थे।

विजेता टीमें  

प्रथम पुरस्कार(1,00,000/-) : टीम एयरोबोट्स, एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा.

द्वितीय पुरस्कार(75,000/-) : टीम हेक्साडायनामिक्स-1, एसआरएमआईएसटी, चेन्नई.

तृतीय पुरस्कार(50,000/-) : टीम एस्ट्रा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब.

कार्यक्रम के समापन सत्र में  एडवाइज़र ,श्री लक्ष्मण प्रसाद सर, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, डॉ. डी. के. चौहान एवं डायरेक्टर, डॉ. बी. सी. शर्मा  , डॉ. राकेश गोयल (निदेशक, आरकेजीटीआईएम), डॉ. आर. के. यादव (डीन, एकेडमिक्स), श्री एच. जी. गर्ग (डीन, छात्र कल्याण), डॉ. रामेंद्र (डीन, आईक्यूएसी) तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों एवं संस्थान के अधिकारियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.

एचओडीकार्यक्रम के सफल आयोजन में पुष्पक टीम का विशेष योगदान रहा। संस्थान के डॉ. विनीश कुमार एचओडी एआई एवं मशीन लर्निंग, डॉ. प्रीति शर्मा एचओडी डेटा साइंस , लीना चोपड़ा, पूजा चौधरी, अभिनव दास और नितिन शर्मा के सहयोग एवं समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।

समापन समारोह में निर्णायक मंडल के सदस्य, उद्योग विशेषज्ञ तथा संस्थान के वरिष्ठ संकायजन भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें