बुधवार, 25 मार्च 2026

नगर निगम को मिलेगा 1 मिलियन डॉलर, विदेश से आई टीम ने नगर आयुक्त और निगम अधिकारियों से की मुलाकात प्राकृतिक पेंट को बढ़ावा देने हेतु बनाई योजना

 

प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए पांचों जोन में प्लांट लगाने हेतु निगम की योजना -नगर आयुक्त


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में गाजियाबाद का विश्व के टॉप 24 शहरों में नाम शामिल होने के उपरांत प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए तैयारी भी जोरों पर चल रही है जिसमें विदेश से भी ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज की टीम निगम अधिकारियों से मिलकर योजना बना रही है, गाजियाबाद नगर निगम को 1 मिलियन डॉलर प्राप्त होंगे जिसका उपयोग शहर हित में किस प्रकार किया जाना है अधिकारियों द्वारा योजना बनाई जा रही है गाजियाबाद नगर निगम को 1 मिलियन डॉलर दो किस्त में प्राप्त होंगे जिसका उपयोग शहर की गोबर की समस्या के निस्तारण के लिए किया जाएगा साथ ही शहर से निकलने वाले गोबर का उपयोग प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए किया जाएगा जिसका प्लांट वर्तमान में निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया न्यूयार्क से ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज की टीम निगम पहुंची जिनके द्वारा निगम अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को और अधिक गति देने के लिए योजना बनाई गई साथ ही अपने एक्सपीरियंस को भी साझा किया गया, गाजियाबाद नगर निगम 1 मिलियन डॉलर प्राप्त होने के बाद पांचों जोन अंतर्गत प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के लिए प्लांट लगाने की योजना बना रहा है जिसमे पांचो जॉन से निकलने वाले गोबर का निस्तारण सही प्रकार से किया जाएगा और प्राकृतिक पैंट बनने के बाद उसका सदुपयोग जोनवार ही किया जाएगा योजना बनाई जा रही है ।

न्यूयॉर्क से गाजियाबाद नगर निगम पहुंची ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज की सदस्य अनोराह द्वारा प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की तथा अपने सुझाव भी दिए, शहर हित और निगम हित को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद नगर निगम प्राकृतिक पेट को बढ़ावा दे रहा है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भूमिका को विशेष रूप दिया जाएगा जिनके माध्यम से प्राकृतिक पेंट की मार्केटिंग को भी बढ़ाया जाएगा सरकारी कार्यालय के साथ-साथ अन्य भवनों पर भी प्राकृतिक पेंट का उपयोग करने के लिए जागरूकता के लिए अभियान चलाए जाएंगे योजना बनाई जा रही है मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, एक्सपर्ट टीम से तरूशी उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें