गाजियाबाद, 23 मार्च। धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यरत धर्म यात्रा महासंघ द्वारा आज गाजियाबाद में महानगर इकाई के गठन का भव्य कार्यक्रम J.S.B. पार्टी हॉल, नवयुग मार्केट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ईश्वर दयाल अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, धर्म यात्रा महासंघ, उत्तर प्रदेश) एवं साहिल वालिया (विभाग संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, गाजियाबाद) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श सुनील शर्मा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अनिल अग्रवाल ‘सांवरिया’ को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि धर्म यात्रा महासंघ वर्तमान में देश के 19 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा अब संगठन का विस्तार करते हुए महानगर इकाइयों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद महानगर इकाई का गठन प्रथम चरण के रूप में किया गया है।
विशिष्ट अतिथि ईश्वर दयाल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हिन्दू समाज संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु आगे आए।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ‘सांवरिया’ ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक यात्राओं को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करना है। साथ ही तीर्थ स्थलों के विकास एवं पूर्व में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर संगठन की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई: इसमे *संरक्षक:* राम अवतार जिंदल, देवेंद्र हितकारी, अतुल जैन, के.पी. गुप्ता, आर.के. पोद्दार, अनिल कुमार गर्ग,आशुतोष गुप्ता बिन्दल,सुधीर अग्रवाल,योगेश गोयल , आर जी शर्मा जी *वरिष्ठ उपाध्यक्ष:* पुनीत गुप्ता, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल, राजेश गुप्ता, विपिन गोयल, अंकित शर्मा, *महामंत्री:* प्रवीण शर्मा, सौरभ गुप्ता, रो० संजय अग्रवाल प्रशासन व मिडिया , तनुज गंभीर, गोस्वामी कुंज बिहारी गोस्वामी , *कोषाध्यक्ष:* सुनील वाष्णेय , *उपाध्यक्ष:*
संजीव अग्रवाल, नवीन गौतम, सौरभ गुप्ता, दीप सागर वासुदेवा, रमन गुप्ता मनोनीत किए गए ।
कार्यक्रम में शहीदी दिवस के अवसर पर महंत गिरजानंदनी जी ने सभी शहीदों को नमन करते हुए गाजियाबाद महानगर की आदर्श महिला शक्ति की घोषणा की।महिला टीम पदाधिकारी: डा० मधु पौद्वार , अध्यक्ष: संगीता माहेश्वरी , महामंत्री: अंजलि सिंघल ,संरक्षक:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: दीप्ति अरोरा, कोषाध्यक्ष ज्योति बंसल आदि मनोनीत की गयी ।
इस अवसर पर डा० मधु पौद्वार ने कहा कि अन्य धर्मों में संगठन और सूचना प्रणाली मजबूत होती है, जिससे वे संकट के समय एकजुट रहते हैं। उन्होंने हिन्दू समाज में भी ऐसी व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि धर्म यात्रा महासंघ समाज को जोड़ने, धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । कार्यक्रम में संरक्षक श्री राम अवतार जिंदल जी, देवेंद्र हितकारी जी, अतुल जैन जी, के.पी. गुप्ता जी एवं आर.के. पोद्दार जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सम्मानजनक उपस्थिति रही।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें