मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद/साहिबाबाद 29 मार्च 2026 । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 ने मिहिर भोज इन्टर कालेज दादरी गौतम बुद्ध नगर के प्रांगण में विशाल रैली को संबोधित किया, इसका आयोजन समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया, “समाजवादी समानता, भाईचारा” रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा, उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी बिगुल बजा दिया तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं में समाजवादी पार्टी के विधान सभा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का मन्त्र फूंक दिया। रैली में देश, प्रदेश में व्याप्त विषमता, अहंकार , नफ़रत, अत्याचार, अनाचार, ईर्ष्या, द्वेष और असहिष्णुता के वातावरण को समाप्त कर समानता, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना को पुष्पित-पल्लवित करने का आह्वान किया कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार उ0प्र0 में 2027 में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बनेगी तो प्रदेश के चहुंमुखी विकास के साथ सभी वर्ग को मुख्य धारा में लाने का अवसर मिलेगा। विशाल रैली में जनपद गाजियाबाद से जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में हजारों लोगों ने भाग लिया। साहिबाबाद विधान सभा शिविर कार्यालय से 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले को समाजवादी पार्टी का झन्डा दिखा कर समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद ने रवाना किया, और कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, कमजोर सवर्ण, व्यापारी, छात्र, नवजवान सभी गोलबंद हो वर्तमान सरकार की विफलता को जन-जन में पहुंचाए, तथा उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता से वर्तमान सरकार को उखाड फेकने में सभी वर्गों का सहयोग लेने का आह्वान भी किया, आज देश में लूट-झूठ, भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार असफल हो गयी है, नियंत्रण नहीं कर पा रही है, उ0प्र0 में समाजवादियों की जिम्मेदारी ज्यादा है, हमें ईमानदारी से जनता की सेवा कर 2027 में सत्ता में आना है। मुख्य रूप से रैली में विधान सभा अध्यक्ष साहिबाबाद सरदार अवतार सिंह काले, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्यारे यादव, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरन कालिया, प्रताप पाल, चिंतामणि यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, उर्मिला पटेल, धर्मवती, शिशिर यादव, कृष्णानंद, मो0 आसिफ, संतोष सिंह, सद्दाम हुसैन, मो0 सलाम, आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें