मोदीनगर 28 मार्च 2026 । (शनिवार) को डॉ. के. एन. मोदी फ़ाउंडेशन में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मोदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर किया।
मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश मिश्रा ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें हार-जीत से ऊपर उठकर उत्कृष्टता हेतु निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए संदेश दिया कि हर प्रतियोगिता सीखने का अवसर होती है, इसलिए पूरे जोश और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खेल भावना को हमेशा प्रथम स्थान दें।
कार्यक्रम में उपस्थित फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी मेघराज शर्मा, कार्यकारी निदेशक डॉ दीपांकर शर्मा, समस्त कॉलेजों के डायरेक्टर एवं प्राचार्य, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और आयोजकों ने स्पोर्ट्स मीट के सफल संचालन के लिए अपनी तैयारी प्रस्तुत की। दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें