शनिवार, 28 मार्च 2026

टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना





गाजियाबाद 28 मार्च 2026 । गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आवासीय एवं व्यापारिक संपत्तियों पर हाउस टैक्स में लगभग 300% तक की वृद्धि किए जाने के विरोध में, जिसे नगर निगम बोर्ड द्वारा निरस्त किया जा चुका है, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा बढ़े हुए दरों के बिल भेजे जाना जनता का शोषण बताया गया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि नगर निगम के मेयर द्वारा बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से हाउस टैक्स कम किए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा, किन्तु आज तक इसे व्यवहार में लागू नहीं किया गया है और अब भी नए बढ़े हुए दरों पर ही बिल लगातार भेजे जा रहे हैं।

महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद ने इस विषय पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कई बार वार्ता, ज्ञापन एवं अन्य प्रयास किए, किन्तु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

इसी के विरोध में, महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद ने निर्णय लिया है कि दिनांक 28 मार्च 2026 से प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक के सामने, गाजियाबाद पर अनिश्चितकालीन, शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना अध्यक्ष श्री गोपीचंद जी के नेतृत्व में संचालित होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक हाउस टैक्स को विधिवत रूप से कम कर संशोधित बिल जारी नहीं किए जाते।

व्यापार मंडल ने सभी व्यापारी संगठनों, नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं से इस आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है। धरने के पहले दिन महानगर अध्यक्ष गोपीचंद महानगर महामंत्री अशोक चावला,चैयरमैन बृजमोहन सिंगल, वाइस चेयरमैन के.पी. गुप्ता, गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील गोयल ,जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, सिहानी गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग गर्ग, नवयुग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप गर्ग, रमते राम रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश स्वामी, गोल मार्केट घंटाघर अध्यक्ष राकेश बवेजा, गांधीनगर व्यापार मंडल महामंत्री हितेंद्र शर्मा, प्रदीप बंसल, स. मुखविंदर सिंह भाटिया, सेक्टर 23 व्यापार मंडल से चैयरमैन प्रदीप गर्ग,  अध्यक्ष  व युवा नगर अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, टायर संगठन से पुरान चंद शर्मा,  अनित मदान, वसीम अली, मुंशीर भाई ,पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी, विपिन सिंगल, पंडित राजकुमार, रजनीश वर्मा ,राजा त्यागी  आशीष त्यागी, संजीव त्यागी, विकास अग्रवाल, अमित बंसल जयदीप, भारत यादव, कुलदीप वालिया, अशोक बजाज, सिहानी गेट से संजय अग्रवाल, हर्ष बत्रा, मशीनरी मार्केट से अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र चांदना, कोषाध्यक्ष चरणजीत सहगल आदि बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें