मुकेश गुप्ता
साहिबाबाद । लाजपत नगर में दुलारी सामाजिक सेवा समिति के कार्यालय पर दिनांक 2 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव मनाया गया । जहां पर सभी महिलाओं ने विधि विधान से फागुन उत्सव में मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को टीका लगा कर उन पर पुष्प वर्षा करके की गई । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां , नृत्य रहा और म्यूजिकल चेयर ,तंबोला जैसे गेम ने कार्यक्रम में लोगों को बहुत आकर्षित किया । सभी महिलाओं ने एक दूसरे पर गुलाल उड़ाकर टीका लगाकर फूलों से होली खेली । दुलारी समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा ने महिलाओं को सम्मानित किया । जिनके नाम इस प्रकार हैं (आरती रंजन (बिजनेस वूमेन ) अमरीन खान (टीचर ) अमृता ओझा (हाउसवाइफ ) रेखा कौशिक (हाउसवाइफ ) इन महिलाओं को उनके सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों को एक साथ निभाने के गुण को लेकर सम्मानित किया गया है । महिलाएं घर परिवार के साथ-साथ अपने संस्कार और संस्कृतियों को भी।सजोए हुए हैं और उनका पालन करते हुए समाज में सिख प्रदान कर रही हैं।
राधिका शर्मा ने बताया हर वर्ष दुलारी सामाजिक सेवा समिति अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न वर्गों से महिलाओं का चुनाव करती है और हर वर्ष कुछ अलग सफल महिलाओं को सम्मानित करती है ताकि दूसरी महिलाओं को उनसे सीख मिले और वह भी अपने लिए और समाज के लिए ,परिवार के लिए कुछ कर सके । इसी क्रम में इस होली मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ दुलारी समिति की तरफ से महिलाओं को सम्मानित किया गया ।ये भी सभी महिलाएं बाहर कार्य भी करती हैं और घर भी संभालती है यानी कि वह बैलेंस बनाकर रखती हैं आर्थिक रूप से और शारीरिक रूप से परिवार का साथ निभाती है और अपने देश की रीति रिवाज संस्कार संस्कृति को बनाए रखने के लिए देश विकास में सहायक है।
सभी महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ कर हिस्सा लिया और आनंद प्राप्त किया अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जो महिलाएं अलग-अलग गेम में विजई हुई थी उनको भी पुरस्कार प्रदान किए गए । मंच का संचालन दुलारी समिति की सचिव मिनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आरती रंजन ,मीनाक्षी शर्मा ,महिमा ,मनीषा , स्वीटी ,स्मृति , दिव्या न, निक्की कविता ,आरती कुमारी ,अंजू गर्ग ,हर्षिता ,हेमा ,मधु आदि ने सहयोग किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें