शुक्रवार, 27 मार्च 2026

श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा श्री राम जन्मोत्सव का भव्य एवं धूमधाम से आयोजन किया,सासंद अतुल गर्ग व मंत्री सुनील शर्मा ने किया 52 फुट ऊंची भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा श्री राम जन्मोत्सव का भव्य एवं धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। हवन के उपरांत सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर 52 फुट ऊंची भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के निर्माण कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अतुल गर्ग एवं मंत्री सुनील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शुभ मुहूर्त में प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि इस मूर्ति को बनाने के लिए राजस्थान के कारीगरों को बुलाया गया है तथा इस को बनाने में लगभग 25 लाख रुपए का खर्च आएगा। यह मूर्ति गाजियाबाद के निवासियों के लिए भगवान श्री राम जी के आशीर्वाद के रूप में होगी। मूर्तिकारों ने इस मूर्ति को दीपावली तक बन जाने की संभावना बताई है।

शाम के समय भगवान श्री राम का डोला नगर एवं प्रमुख बाजारों में निकाला गया। डोला यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से राममय हो गया।

   इस अवसर पर रामलीला कमेटी के उस्ताद अशोक गोयल, महामंत्री नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल मोनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, रविंद्र मित्तल, प्रदीप मित्तल, रविंद्र मित्तल, विनय सिंघल, ज्ञान पार्षद गोयल, प्रेम चंद गुप्ता, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, वीरेंद्र कुमार वीरो, सुभाष चंद गुप्ता, मिथलेश, आनंद गर्ग, नितिन मित्तल, राकेश स्वामी, चिंटू, डॉक्टर ओ पी अग्रवाल, पार्षद नीरज गोयल,वीरेंद्र कंडेरा, नंद किशोर नंदू, विपिन गोयल, अंकुर, मोहित मित्तल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें