मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल क्रिकेट लीग का शुभारंभ अप्रैल माह में प्रारंभ होगा और नेहरू नगर स्थित वीवीआईपी क्रिकेट स्टेडियम में दिन रात्रि के मैच खेले जाएंगे। वर्ष 2017 से इस तरह के क्रिकेट मैच लोहा व्यापारियों के युवा खिलाड़ियों के मध्य खेलने प्रारंभ हुए थे तभी से प्रत्येक वर्ष आपस में टीम बनाकर के क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाता रहा है इस वर्ष जीएलवीएम क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन भी आयोजन समिति के सदस्यों आशीष गोयल, दीपक गुप्ता, कपिल जैन, हर्ष गोयल, आदित्य गर्ग और आकाश दलानिया द्वारा किया जा रहा है। लोहा व्यापारियों के परिवारों के युवा खिलाड़ियों में से 65 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और 13-13 खिलाड़ियों की पांच टीमें बनाई जा रही हैं।
अध्यक्ष डा० अतुल जैन ने बताया कि प्रत्येक टीम को चार-चार मैच खेलने हैं सेमीफाइनल और फाइनल मैच के उपरांत विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जगदीश प्रसाद रतनलाल एंड सन के अंकित जैन और पंकज मित्तल आयोजन के प्रायोजक हैं ।
5 टीमें बनाई गई है इसमें बीएससी योद्धा के मालिक राजीव अग्रवाल हैं जिंदल सूर्या स्ट्राइकर के मालिक राजीव गुप्ता और मनन जिंदल हैं ए एस बी एस सुपर किंग्स के मालिक अमित सिंघल हैं रेनबो रॉयल्स टीम के मालिक अनुराग अग्रवाल है और डी एन एम रुंगटा लीजेंड्स के मालिक पंकज मित्तल हैं।
डा० जैन ने बताया कि सभी के सक्रिय योगदान से गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग बहुत ही भव्य रूप में आयोजित की जाती है काफी बड़ी संख्या में लोहा व्यापारी और उनके परिवारों के साथ-साथ आमंत्रित अतिथि मैच को देखने के लिए उपस्थित रहते हैं। निर्णायक मंडल स्टेडियम की तरफ से ही निष्पक्ष रखे जाते हैं जिनका निर्णय अंतिम होता है।
गाजियाबाद के एक बैंक्विट हॉल में शानदार आयोजन में खिलाड़ियों का विभिन्न टीमों में ऑक्शन द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्ण हुई है जिसका शुभारंभ गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और प्रायोजक के साथ-साथ आयोजन समिति और सभी टीम मालिकों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया, डॉ.अतुल जैन ने इस अवसर पर आयोजन समिति, टीम मालिकों और सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि यह इस वर्ष भी पूर्व की भांति एक सफल आयोजन होगा और इससे सभी लोहा व्यापारियों और उनके परिवारों के मध्य तालमेल और मजबूत होगा मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी होगा तथा आने वाली पीढियां को भी प्रेरणा मिलेगी।
डॉ.अतुल कुमार जैन अध्यक्ष गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से इस अवसर पर प्रायोजक तथा सभी टीम मालिकों को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये।
गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से अतुल कुमार जैन, महेश गुप्ता वाइस चेयरमैन, अमरीश जैन महामंत्री के साथ-साथ काफी बड़ी संख्या में लोहा व्यापारी उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें