मेरठ । माधवपुर स्थित बाबा ज्वाला गिरी आश्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें। कार्यक्रम का संचालन महंत गिरिशा नंद गिरि जी महाराज जी व महंत तरुण गिरी महाराज ने किया। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, गाजियाबाद श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, जी के अध्यक्षता में भंडारा संपन्न हुआ ब्रहा्मलीन महत तारकेश्वर गिरी जी महाराज का वार्षिक भंडारे में हर वर्ष कि भांति हजारों साधु संत महात्माओं का आगमन हुआ जिसमें श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, गाजियाबाद श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, देवी मंदिर महंत गिरिशानंद गिरी एवं महंत विजय गिरि जी महाराज शिव मंदिर पटेल नगर गाजियाबाद हवन और पूजन कराया। इस दौरान देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। महंत तरुण गिरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों साधु संतों महात्माओं एवं भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा ज्वाला गिरि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर श्रीमहंत कन्हैया गिरी जी महाराज, श्रीमहंत पूजा गिरी महाराज, महंत किशन गिरी जी महाराज, स्वामी शैलेन्द्र गिरि जी महाराज,योगी अलखनाथ जी महाराज,प्रेम जी भक्त आदि सेकडौ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारा सम्पन्न हुआ ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें