अति कुपोषित बच्चे सीएसआर के सहयोग से 6 माह में होंगे सुपोषित
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: अति कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराते हुए सुपोषित बनाना: मुख्य विकास अधिकारी
गाजियाबाद । जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ की प्रमुखताओं में से एक अति कुपोषित बच्चों को "आहार से उपचार " मुहीम के माध्यम से सुपोषित करने की पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ग़ाज़ियाबाद अभिनव गोपाल ने विकास भवन सभागार में 50 अति कुपोषित बच्चों को ''आहार से उपचार'' फाउंडेशन नोएडा एवं रहम फाउंडेशन ग़ाज़ियाबाद एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से लाभार्थियों को ''संवर्धन-मिलेट पोषण किट'' का वितरण किया और सुपोषित ग़ाज़ियाबाद पहल की सराहना की। उन्होने किट के प्रभावी परिणामों के बारे में बताया और उसे कैसे उपभोग में लाना है इसकी पूरी जानकारी लाभार्थी अभिभावकों को प्रदान की। मिलेट पोषण किट में 8 'रेडी टू इट' उत्पाद होते है। जो किसानों के आर्गेनिक/प्राकृतिक उत्पादों से मिलकर बनाये जाते है। संवर्धन - मिलेट पोषण किट की अवधारणा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ के द्वारा जिला रामपुर में जिलाधिकारी रहते हुए रामपुर कृषक एफपीसी एवं स्थानीय एफपीओ के सहयोग से फलीभूत की गयी। जो आज पूरे देश में "रामपुर मॉडल " के नाम से प्रसिद्ध है। किट के 6 माह उपभोग के बाद 93%-95% स्वास्थ्य लाभ होता है। मिलेट पोषण किट के द्वारा आहार से उपचार फाउंडेशन अब तक 3.5 लाख से अधिक अति कुपोषित बच्चों / एनमिक बालिकओं / गर्भवती- धात्री महिलाओं को सुपोषित किया जा चुका है। जिसके सकारात्मक परिणामों चलते जिलाधिकारी महोदय को प्रधानमंत्री पुरुस्कार-2022 से सम्मानित किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना, बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना, एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है।
रहम फाउंडेशन ने अपने सहयोगी ईएमयू लाइन्स के सम्मानित सदस्य डॉ.अमिता मोहिन्द्रु एवं कैप्टन डॉ.अनिल मोहिन्द्रु की वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर कुपोषित बच्चों को किट वितरण कर उनके जल्द सुपोषित होने की कामना की।
डॉ. अमिता मोहिंद्रु ने इस अवसर पर कहा कि यह पहल “सुपोषित गाजियाबाद” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है। यह कार्यक्रम हमारी वैवाहिक वर्षगांठ शुभ अवसर पर आयोजित किया गया, इस विशेष दिन को सेवा और समाज कल्याण से जोड़ा गया। उन्होने कहा कि “सही पोषण एक स्वस्थ समाज की नींव है, और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जमीनी स्तर पर बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।”
इस अवसर पर श्रीमती शशि वार्ष्णेय डीपीओ, डॉ धीरज कुमार भार्गव फाउंडर एंड चेयरमैन, रोटेरियन गौरव भार्गव, आशा वालिया, राम ग्रोवर, नरेश कुमार ढींगरा, संदीप मिगलानी, अमित बंसल, मनीषा भार्गव, प्रतीक भार्गव, संदीप इंदौरिया, संदीप अग्रवाल, राजेश गोयल, अजय चौधरी एवं आहार से उपचार फाउंडेशन के डायरेक्टर अमित वर्मा जी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें