रविवार, 19 अप्रैल 2026

हमारा हर प्रयास मानवता के लिए समर्पित है चाहे कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त हो या आपदा पीड़ित : सुभाष गुप्ता

 







मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । हमारा हर प्रयास मानवता के लिए समर्पित है चाहे कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त हो या आपदा पीड़ित होके संदेश के तहत रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद ने अग्निकांड मे प्रभावित लोगों को जल खाना वितरित किया।

 गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में कानावनी गांव में 500 झुगियों में लगी आग ने सभी निशक्त परिवारों का सब कुछ राख कर दिया ।

 रेड क्रॉस सोसाइटी प्रदेश सभापति व उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक  के  आदेशानुसार तथा प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार की अनुशंसा पर आज रेड क्रॉस गाजियाबाद की टीम अग्नि पीड़ित परिवार जनों से मिली, स्थिति की जानकारी जुटाई ।

सभी परिवारों की वेदना को समझते हुए रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में आज सभी आपदा ग्रस्त जनों को भोजन व बोतल बंद पानी वितरित किया गया । ये वो लोग हैं 2 दिन से घर में चूल्हा जलना तो दूर खाना भी नसीब नहीं हो रहा था ।

 धूप और बारिश दोनों का संकट गहराया हुआ है इसको संज्ञान में लेते हुए रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा अन्य एन जी ओ से तिरपाल का प्रबंध कराकर विपरीत कराए गए।

 विज्ञप्ति जारी करते हुए सुभाष गुप्ता ने बताया कि आज की इस सेवा में मेरे साथ विपिन अग्रवाल, प्रशांत गर्ग व हमारे सारथी रिंकू वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें