गाजियाबाद । मां मां बगलामुखी की जयंती के पावन अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को विधायक संंजीव शर्मा ने दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मां बगलामुखी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर विधायक संंजीव शर्मा व पप्पू पहलवान भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मां बगलामुखी की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा जीवन में साहस, शक्ति और विजय की प्राप्ति होती है। उन्होंने सभी से धर्म के मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव एवं सेवा भाव को बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मां बगलामुखी की कृपा से सभी बाधाओं का नाश होता है और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि हमें मां के आशीर्वाद से सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
मां बगलामुखी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सभी के कल्याण की कामना की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें