मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

स्वामी बालनाथ आश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन 26 अप्रैल को

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अखिल विश्व के कल्याण द्वितार्थ सेवा, सद्कर्म एवं विश्व व्यापक प्रेम का प्रचार करना। मानव जाति को सद्कर्मों में निरत रखकर कृप्रवत्ति को मिटाना। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर सन 1975 में गाजियाबाद में स्वामी बालनाथ आश्रम की स्थापना की गयी। अनाथ बच्चों की सेवा करने से शुरु किए गए इस आश्रम की शाखायें धीरे-धीरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होने लगी। समाजसेवा के क्षेत्र में अपने पथ पर आश्रम निर्बाध रूप से चल रहा है। आश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 26 अप्रैल 2026 को आश्रम स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन कर रहा है। यह जानकारी आश्रम के संचालक स्वामी बालनाथ जी ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मानवता नाम से एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें आश्रम द्वारा 50 वर्षों से की जा रही सेवा कार्यों की समस्त जानकारी प्राप्त हो सकेगी। आशा है कि इस स्मारिका के माध्यम से जन साधारण को निष्काम सेवा की प्रेरणा मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें