शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आरकेजीआईटी में ‘हैकवार्ट्स 2026’ का हुआ सफल आयोजन

 




                                मुकेश गुप्ता

गाज़ियाबाद: राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआईटी) के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गीक्स फॉर गीक्स कैंपस बॉडी के सहयोग से ‘हैकवार्ट्स 2026’ हाइब्रिड हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकाय समन्वयकों डॉ. गगनजोत कौर एवं राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 400 से अधिक पंजीकरण हुए, जिनमें से 100 से अधिक प्रतिभागी फाइनल चरण तक पहुंचे। प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए, जिनका उद्देश्य एम वी पी निर्माण एवं गिटहब के माध्यम से व्यावहारिक उपयोग था।

प्रतियोगिता में शैडो सिंडिकेट टीम (परम राज सिंह, विवेक चौहान, मोहम्मद फैज, मोहम्मद कैसर आलम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेज़ीकोडर्स टीम (अरविंद कुमार, ओम कुशवाहा, ऋषभ पाल) ने द्वितीय स्थान तथा कोडक्लैश टीम (आदित्य कुमार झा, सलोनी त्यागी, अभिषेक शर्मा) ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. बी. सी. शर्मा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंघल ने छात्रों को नवाचार एवं तकनीकी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।

साथ ही अक्षत गोयल (उपाध्यक्ष), डॉ. लक्ष्मण प्रसाद (समूह सलाहकार), डॉ. डी. के. चौहान (कार्यकारी निदेशक), डॉ. आर. के. यादव (डीन – शैक्षणिक), डॉ. रामेंद्र सिंह (डीन – आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ), एच. जी. गर्ग (डीन – छात्र कल्याण) एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों व आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं।

यह हैकाथॉन छात्रों के लिए नवाचार, सहयोग और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें