बुधवार, 22 अप्रैल 2026

अर्थ डे पर नगर निगम ने चलाया महा अभियान, प्लांटेशन के साथ-साथ प्रदूषण मुक्त शहर का भी दिया संदेश

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहर में अनेको कार्यक्रम आयोजित किये, जिसमें विशेष रूप से पांचों जोन अंतर्गत पार्कों में भव्य रूप से प्लांटेशन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज के नेतृत्व में लगभग 5000 से अधिक पौधे लगाए गए इंदिरापुरम, मोहन नगर, लोहिया नगर, विजयनगर, कवि नगर, वैशाली के पार्कों में प्लांटेशन किया गया जिसमें कई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रतिभाग़ करते हुए, विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गयाl

प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस पर प्लांटेशन के कार्यक्रम आयोजित हुए लोहिया नगर में कंपोजिट विद्यालय लोहिया नगर की छात्राओं द्वारा पौधे लगाए गए, इसी क्रम में अन्य 50 स्थान पर पौधारोपण किया गया, पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने तथा हरा भरा बनाए रखने के लिए जन-जन को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया गाजियाबाद नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा ट्रैफिक सिगनलों पर रेड लाइट ऑन होने पर इंजन बंद करने के लिए भी अपील की गई शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया, मैस्कॉट के माध्यम से भी सिग्नल ऑन इंजन बंद का संदेश दिया गया, वेस्ट तो आर्ट के अंतर्गत रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल को बढ़ावा देते हुए एक्टिविटी कराई गई l

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए प्लांटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया शहर वासियों को भी अधिक से अधिक प्लांटेशन करने के लिए जागरूक किया गया, शहर को प्लास्टिक मुक्त कचरा मुक्त बनाने के लिए भी अभियान चलाए गए माननीय पार्षदों की उपस्थिति में गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए जन-जन को स्वच्छता और पर्यावरण बचाओ प्रदूषण हटाओ का संदेश दियाl लोहिया नगर में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद कुलदीप व निगम अधिकारियों ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया, कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित निगम के कार्यक्रमों में सहयोग किया गया l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें