गाजियाबाद । आज शिव दुर्गा मंदिर, माता कॉलोनी में कोरी समाज की धर्मशाला के प्रथम तल के निर्माण कार्य का विधायक निधि से विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 22.85 लाख रुपये है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह धर्मशाला समाज के लोगों के लिए एक सशक्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
विधायक ने यह भी कहा कि “हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र का समग्र विकास हो और हर समाज को सम्मान व सुविधाएं मिलें। इस धर्मशाला के निर्माण से कोरी समाज के लोगों को एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा, जहां वे अपने सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम सुगमता से आयोजित कर सकेंगे।”
मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र में सामाजिक एकता और सामुदायिक विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि विधायक जी के नेतृत्व में लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है और विकास की गति तेज हुई है।
इस अवसर पर पप्पू पहलवान,प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर,पार्षद गोपाल सिसोदिया,पार्षद भगवत गुप्ता,पूर्व पार्षद चंपा माहौर, राकेश कोरी, लेखराज माहौर, सुधीर शर्मा, नानक चंद कोरी,सोनू माहौर, ओम प्रकाश,मनोज कोरी लाल सिंह कोरी, बुद्ध सिंह कोरी,अंकित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य क्षेत्रवासी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे..


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें