शनिवार, 25 अप्रैल 2026

राजकुमार गोयल इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी एण्ड मैनेजमेन्ट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन



मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । आर०के0जी०आई०टी०एम० गाजियाबाद में आज शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। जिसका विधिवत उदघाटन संस्थान के वाईस चेयरमैन  अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाईजर डॉ० लक्ष्मण प्रसाद जी, डीन स्टुडेंट वेलफेयर हरि गोपाल गर्ग जी, डायरेक्टर डॉ० राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स प्रो० मनोरमा शर्मा जी, कैप्टन दिनिशा जी, द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जलित कर किया गया। संस्थान के वाईस चेयरमैन अक्षत गोयल द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। 

इस अवसर पर संस्थान के तृतीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने रंगारग कार्यक्रम, रैम्प बॉक एवं नृत्य कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रैम्प बॉक का भी आयोजन किया गया जिसमें मिस्टर फेयरवेल अमन पंडित, मिस फेयरवेल पलक त्यागी, मिस्टर परफेक्ट ऋषभ पाठक, मिस परफेक्ट चारवी अग्रवाल, मिस्टर कॉनफिडेन्ट यश प्रकाश, मिस कॉनफिडेन्ट दिव्यांशी शर्मा रहें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ0 आभा वत्स, मिस खुशबू पाण्डे, प्रॉक्टर डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय, मि0 संदीप सिंह, डॉ0 राशि सक्सैना आदि सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं स्टॉफ का योगदान रहा। 

कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल जी द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि सभी छात्र अपने कार्य को बड़ी लगन एवं मेहनत के साथ करते हुए अपने जीवन में सदा उन्नति करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें